Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर पहुंचे मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेताओं ने दरगाह पर चढ़ाई चादर, देश की अमन सलामती की मांगी दुआएं, छोटे मियां को पेश की खिराजे अकीदत

Spread the love

राव शामिक

कलियर शरीफ पहुंचे मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साबिर साहब की दरगाह पर चादर और फूल चढ़ाकर देश और प्रदेश की अमन सलामती की दुआएं मांगी। इस मौके पर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य सीमा जावेद भी मौजूद रहीं। हालांकि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेता दरगाह के खादिम गुलाम महियुद्दीन उर्फ उर्फ छोटे मियां की दरगाह सिदरी और उनके आवास पर भी पहुंचे थे जहां उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।इस मौके पर राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महंत स्वामी मुरारीदास ने कहा कि छोटे मियां एक कुशल और व्यवहारिक व्यक्ति थे जो दिन रात हज़रत साबिर साहब की खिदमत में लगे रहे।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

छोटे मियां ने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच को भी मज़बूत बनाने का काम किया। छोटे मियां की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है छोटे मियां कभी किसी के बारे में ना गलत सोचते थे और ना कहते थे वह खुले विचारों के व्यक्ति थे जिनको कभी भुलाया नहीं जा सकता।ये समाज ऐसे लोगों को कभी नहीं भुला पायेगा जिन्होंने इस समाज को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभाई। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अफ़ज़ाल ने कहा कि छोटे मियां के कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता छोटे मियां मिलनसार व्यक्ति थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन साबिर सहाब की खिदमत में लगा दिया।छोटे मियां की हमेशा उनके पास यादें रहेंगी छोटे मियां में किसी तरह का कोई लोभ लालच नहीं था वह खुले दिल के इंसान थे।

इस दौरान मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की वरिष्ठ नेता रेशमा हुसैन ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उन्हें हज़रत साबिर साहब की दरगाह पर पहुंचकर बेहद आत्मिक सकून हासिल होता है वह पहले भी एक बार दरगाह पर आ चुकी हैं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच तेज़ी के साथ आगे बढ़ रहा है और देश हित मे कार्य कर रहा है।मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हमेशा देश को आगे बढ़ाने वाली और देश को नई ताकत देने वाली सरकारों को अपना समर्थन देता रहा है। देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए उन्होंने आज साबिर साहब की दरगाह पर पहुंचकर दुआएं की हैं।

इस मौके पर उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की वरिष्ठ नेता सीमा जावेद ने कहा कि अल्पसंख्यक आयोग लगातार अल्पसंख्यकों की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर है आए दिन दर्जनों शिकायतें आयोग कार्यालय में पहुंचती हैं जिनमें कलियर शरीफ की सबसे अधिक होती है। सीमा जावेद ने कहा कि कलियर शरीफ के जितने भी मामले हैं उनको प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर हल करना चाहिए उन्होंने बताया कि कलियर की कुछ दुकानों का मामला भी अल्पसंख्यक आयोग में पहुंचा है जिसकी शिकायत कलियर के व्यक्ति द्वारा की गई है ।

आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से पूरे मामले की जानकारी मांगी है जल्द ही जो भी शिकायतें हैं सभी का निराकरण कर दिया जाएगा ।उन्होंने कहा कि कलियर शरीफ में हजरत साबिर साहब की दरगाह के खादिम छोटे मियां को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेताओं ने आज खिराजे अक़ीक़दत पेश की है छोटे मियां अच्छे स्वभाव के व्यक्ति दे जो हमेशा लोगों की सेवा के लिए आगे रहते थे। इस मौके पर मोहम्मद अब्बास, रजा रिजवी, रेशमा हुसैन,राजस्थान से पहुंचे हाजी दादू खान जोइम, मोहम्मद मुस्तकीम ,हाफिज अब्दुल जब्बार,हाजी मोहम्मद इकबाल, इसरार अल्वी, शमीम अहमद, इकराम, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रूबी बेगम, अज़हर प्रधान, माहिर हुसैन चिश्ती, सूफी कैसर, उल्फत हुसैन,और फिरोज कादरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369