आरिफ़ नियाज़ी
मंगलौर में आज रविवार को आयोजित होने वाली आज़ाद समाज पार्टी की रैली के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आज़ाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता काज़ी मोहम्मद मोनीष के आवास पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उन्हें अपना समर्थन देने पहुंच रहे हैं। आज शाम को आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय सयोंजक चंद्रशेखर आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंगलौर में एक पार्टी की बड़ी रैली करने वाले हैं जिसमे बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के दावे किए जा रहे हैं।चंद्रशेखर रावण आज उत्तराखण्ड के 2022 के विधानसभा चुनाव का आगाज़ करेंगे।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
सभी राजनीतिक दलों खास तौर से कांग्रेस और बसपा के नेताओं की निगाहें भी आज की मंगलौर में होने वाली रैली पर रहेंगी।ये रैली जहां आज़ाद समाज पार्टी को मज़बूती प्रदान करेगी वहीं मंगलौर की राजनीति में पहली बार अपनी ताकत का अहसास करा रहे युवा नेता काज़ी मोहम्मद मोनीष के मुस्तकबिल का भी फैसला करेगी। हालांकि क़ाज़ी मोहम्मद मोनीष का दावा है कि वह पहली बार इस तरह की रैली का आयोजन कर रहे हैं जिसमे उन्हें अपने बुजुर्गों का पूरा आशीर्वाद और दुआएं मिल रहीं हैं वहीं युवाओं का भी बड़े पैमाने पर समर्थन मिल रहा है। अगर काज़ी मोहम्मद मोनीष राजनीति में अपनी मज़बूत पकड़ बनाते हैं तो ये तो बाद में ही पता चलेगा कि वह किस पार्टी को नुकसान पहुंचाते हैं लेकिन इतना ज़रूर है कि काज़ी मोनीष ने फिलहाल कांग्रेस और बसपा के नेताओं की नींद उड़ा दी है।
ये रैली काज़ी मोनीष के भविष्य का फैसला करेगी इतना ही नहीं अगर आज़ाद समाज पार्टी के नेता इस रैली को करने में कामियाब हो जाते हैं तो मंगलौर की सियासत में एक नाम काज़ी मोनीष का भी जुड़ जाएगा हालांकि फिलहाल मंगलौर की राजनीति हमेशा से दो नेताओं के बीच घूमती रही है काज़ी मोनीष के आने से आज़ाद समाज पार्टी मंगलौर में कितनी मज़बूत होगी उसका अंदाज़ा आज होने वाली रैली से बखूबी लगाया जा सकता है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला