आरिफ़ नियाज़ी
कांग्रेस को छोड़ हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए नरेश प्रिंस से पार्टी को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। नरेश प्रिन्स लगातार आम आदमी पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं। एक खास मुलाकात के दौरान नरेश प्रिंस ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास होगा।उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है। उत्तराखंड में सरकार आने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और तीन सौ यूनिट बिजली निशुल्क मिलने का वायदा पूरा होगा। पुराने बिजली के सभी पुराने बिल माफ होंगे।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल बेरोज़गारी के लिए बेहद गंभीर है जिसका लाभ बेरोजगारों को मिलेगा।केजरीवाल की नई रोजगार गारंटी जैसी योजना से प्रदेश की जनता से बेरोज़गारी का खात्मा होगा। आप के वरिष्ठ नेता नरेश प्रिंस ने कहा कि हर घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलने का केजरीवाल ने वायदा किया है जब तक नौकरी नहीं मिलेगी तब तक पांच हज़ार रुपये रोजगार भत्ता प्रत्येक परिवार के बेरोज़गार युवक को मिलेगा।आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास करेगी।
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और कर्नल कोठियाल ही प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड की जनता ने भाजपा और कांग्रेस की सरकारों को देख लिया हैअब उत्तराखंड की जनता नेतृत्व परिवर्तन चाहती है उत्तराखंड में जल्द ही आम आदमी पार्टी का परचम लहरायेगा।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला