आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं के गली नंबर 6 रामनगर निवासी क्रॉकरी कारोबारी ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर अंगूठी लेकर भागे दो ठगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। ठगों की तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है जिससे पुलिस अब आसानी से ठगों तक पहुंच सकती है। वहीं इस बाबत गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना है कि पुलिस को तहरीर मिली है जिसके आधार पर मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है जिसमे पुलिस को ठगों की तस्वीर साफ नज़र आ रही है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
पुलिस जल्द ही दोनो ठगों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। गौरतलब है कि गली नंबर 6 रामनगर निवासी क्रॉकरी कारोबारी 65 वर्षीय दर्शन कुमार अरोड़ा बीती बीस सितम्बर को सुबह सवेरे घूमने निकले थे इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक़ों ने उन्हें रोक लिया और नमस्ते करते हुए कहा कि बाबू जी अब वह दोनो आपके आशीर्वाद से करोड़पति बन गए हैं इसलिए वह अब सुनार की दुकान खोलने जा रहे है आपको घड़ी देने आए हैं।शहर में जल्द ही सुनार की दुकान खोलने के बाद अंगूठी देने आएंगे। जिसका नाप लेते हुए एक युवक ने कारोबारी को घड़ी पहनाई तो वहीं दूसरे ने सोने की अंगूठी निकाल ली।
जिसके बाद दोनों ठग स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गए।कारोबारी दर्शन लाल अरोड़ा ने घर पहुंचकर अपने परिवार को बताया जहां दोनो ठगों की परिवार के लोगों ने ठगों की काफी तलाश की लेकिन कहीं कोई सुराग हाथ नहीं लगा। शनिवार को देर शाम कारोबारी दर्शन लाल अरोड़ा के परिजन गंगनहर कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस को मौके पर लगी सीसीटीवी कैमरों की रिकौर्डिंग उपलब्ध कराई है जिसमें दोनों ठग साफ नजर आ रहे हैं। वही इस बाबत गंगनहर कोतवाली के प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना है कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिसके आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है उन्होंने बताया कि देर शाम पुलिस को कारोबारी की ओर से तहरीर भी मिली है जिसकी जांच की जा रही है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला