आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में बढ़ते अपराध और नशे की रोकथाम को लेकर पुलिस ने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की बैठक ली जिसमें क्षेत्र के लोगों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से पुलिस को अवगत कराया ज्यादातर मामले युवाओं में तेजी से बढ़ती नशे की प्रव्रत्ति को लेकर सामने आए ।इस दौरान सिविल लाइन कोतवाली के एस एस आई संतोष पैनवाल ने लोगों के सभी सुझाव और शिकायतों को गंभीरता से सुना। पुलिस की इस बैठक में सभी वर्गों के लोग पहुंचे थे जहां इस बैठक में नेता मास्टर,डॉक्टर और प्रमुख सामजसेवी पहुंचे थे वहीं आज की बैठक में लोगों ने बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए कहा कि नशे के कारण युवाओं में अपराध की प्रव्रत्ति बढ़ती जा रहीं हैं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
महिलाओं के प्रति अपराधों पर अंकुश लगाने की पुलिस से अपील की गई। बैठक में साईबर अपराधों के बारे में भी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी अनजान व्यक्ति को अपना आधार कार्ड और खाता संख्या नाम बताएं साथ ही अनजान व्यक्ति को अपने बारे में कोई भी जानकारी ना दें ताकि साइबर अपराधों से बचा जा सके। वही पुलिस ने भविष्य में आने वाले त्योहारों और चुनाव को लेकर भी लोगों को जागरूक करने की अपील की उन्होंने कहा कि अब त्योहार का सीजन शुरू हो जाएगा जिसमे लोगों को बहुत सावधानी बरतनी है।

एसएसआई ने कहा कि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरन्त ही पुलिस को दें जिससे कि पुलिस संदिग्ध की पहचान कर सके। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष बहरोज आलम, नदीम मलिक,शिव कुमार,दीपक कुमार आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला