Jan Mudde

No.1 news portal of India

यूपीएससी में 23वीं रैंक हासिल करने वाली सदफ चौधरी के घर पहुंचे भाजपा विधायक, दी शुभकामनाएं, देशराज कर्णवाल ने कहा बाबा साहब का सपना हुआ साकार

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सदफ चौधरी ने 23 वीं रैंक हासिल की है। अब वह कलेक्टर या राजदूत बनकर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी। उनके पिता इसरार अहमद एक बैंक में अमरोहा में कर्मचारी है जब सदफ चौधरी की सूचना आसपास के लोगों और रिश्तेदारों तक पहुंची तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा जहां उनके तमाम रिश्तेदार सदफ चौधरी को बधाई देने पहुंच रहे हैं वहीं जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में बधाई देने पहुंच रहे हैं। कलियर से कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद के बाद झबरेडा से  भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और उनके सहयोगी सलमान आसिफ एडवोकेट भी बधाई देने पहुंचे।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस दौरान सदफ चौधरी ने कहा कि उन्हें लगातार मिलने जुलने वाले लोग बधाइयां दे रहे हैं कई विधायक भी उनके आवास पर पहुंचे हैं।उन्होंने कहा कि बेटियों को झिझकना नहीं है उन्हें लगातार पढ़ाई करना है सफलता दूर नहीं है बस पढ़ाई करनी है। उन्होंने कहा कि वह अपने परिजनों को इस सफलता का श्रेय देना चाहती हैं जिन्होंने उन्हें आगे बढ़ने और पढ़ाई का पूरा मौका दिया।इस मौके पर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर का सपना आज साकार हुआ है उनका सपना था कि दलित पिछड़े अगड़े और अल्पसंख्यक समुदाय की बेटियां पढ़कर आगे बढ़े और अपना और अपने परिवार के साथ साथ इस देश का नाम भी रोशन करें

आज बाबा  साहब का सपना पूरी तरह से  कामियाब हो रहा है उन्होंने सदफ चौधरी को बधाई और अपना आशीर्वाद दिया है ताकि पढ़ने वालीं बेटियां और आगे बढ़े और इसदेश का नाम रोशन करें।सदफ चौधरी के संघ लोक सेवा आयोग में चयनित होने से सैकड़ों बेटियां अब मेहनत करेंगी और देश की सेवा करेंगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369