आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के आर्मी चौक के पास तेज रफ्तार हरियाणा डिपो की एक बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत ही ढंडेरा के प्रमुख समाज सेवी राव बिलाल और उसका दोस्त राव अफ़ज़ाल किसी तरह से सिविल हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। लेकिन रास्ते मे ही युवक ने दम तोड़ दिया जिसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम पर भेजा गया है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
वहीं युवक के परिजनों को जैसे ही विवेक शर्मा की मौत की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। युवक के परिजन सिविल होस्पिटल पहुंचे हैं। गौरतलब है कि रुड़की में आजकल सड़क दुर्घटनाएं काफी बढ़ गई हैं जिसके चलते सड़क हादसे बेहद गंभीर बनते जा रहे हैं। आज शनिवार की देर शाम बाइक सवार युवक जैसे ही आर्मी चौक के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार हरियाणा डिपो की एक बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर बस चालक बस लेकर फरार हो गया
जिसके बाद घायल युवक को गंभीर हालत में ढंडेरा निवासी राव बिलाल और उसका दोस्त राव अफ़ज़ाल किसी तरह से सिविल हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत ही उसे हायर सेंटर एम्स मेडिकल सेंटर रेफर किया है। फिलहाल घायल युवक अस्पताल से बाहर निकलते ही युवक विवेक शर्मा की मौत हो गई।
मर्तक किसी काम से बाहर गया था और देर शाम को वह वापस अपने घर पर लौट रहा था।युवक अवेंजर ब्लैक कलर की बाइक पर था फिलहाल मर्तक युवक विवेक शर्मा पुत्र दीपक शर्मा शास्त्री नगर गली नंबर चार का निवासी बताया जा रहा है।वहीं अब पुलिस हरियाणा डिपो की बस की जांच में जुटी है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला