Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं खंड विकास कार्यालय में किसानों ने सुना सहकारिता मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम, किसानों के लिए सरकार बना रही योजनाएं-मयंक गुप्ता

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं खंड विकास कार्यालय में राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का वर्चुअल कार्यक्रम दिखाया गया है। जिस कार्यक्रम को किसानों को दिखाया गया है वह आयोजन  केंद्रीय सहकारिता मंत्री  अमित शाह  के सहकारिता के क्षेत्र में और किसानों के लिए सरकार किस तरह की योजनाएं चलाने जा रही है उसे लेकर  दिल्ली में अयोजित किया गया थाl इस कार्यक्रम का पूरे देश में वर्चुअल आयोजन किया गयाl कार्यक्रम का एक केंद्र विकास खंड, रुड़की में कृभको के सौजन्य से संपन्न किया गया था जिसमे वर्चुअल रूप से सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा  कि कृभको ने लगभग 213 करोड़ रूपए किसानों को लाभांश के रूप में दिए तथा किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से 1.58 हजार करोड़ रुपए के माध्यम से दिए गए।

इस कार्यक्रम में किसानों की आमदनी बढ़ाने, ग्रामीण सहकारी समितियों को बढ़ावा देने की बात  भी की गई  है l मुख्य अतिथि महोदय ने कहा, कि मिलजुल कर किसानों के हित में कार्य करना ही सहकारिता है देश के प्रधानमंत्री का 5 ट्रिलीयन डॉलर का लक्ष्य भी सहकारिता के माध्यम से पूर्ण किया जा सकता है  रूड़कीं ब्लॉक में किसानों की गोष्ठी में भाजपा के प्रदेश महामंत्री मयंक गुप्ता ने कहा कि  केंद्र सरकार लगातार किसानों की आए को दुगना करने के लिए बेहद गंभीर है केंद्रीय सहकारिता मंत्री  अमित शाह सहकारिता के क्षेत्र में किसानों को लाभ पहुंचाना चाहते हैं उन्होंने कहा कि सहकारिता से दलित अगड़े पिछड़े  लोगों का विकास भी होना चाहिए।

आने वाले समय मे कोई गांव कोई क्षेत्र सहकारी बैंक से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने केंद्र सरकार के प्रयासों की जमकर सराहना की।इस मौके पर मुख्य राज्य विपणन प्रबंधक कृभको गजेंद्र सिंह  ने किसानों को कृभको की राज्य में चल रही गतिविधियों के बारे में बताया l उन्होंने कहा, कि किसानों को यदि आमदनी बढ़ानी है तो उन्हें अपनी खेती में लगने वाली लागत को कम करना  होगाl उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण के लाभ, परीक्षण हेतु मिट्टी लेने की विधि और मिट्टी परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर ही उर्वरको का प्रयोग करने के बारे में भी बताया।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने किसानों को कृभको तरल जैव एवम् सिटी कंपोस्ट  के प्रयोग से होने वाले लाभ, प्रयोग करने की विधि एवम् सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी l इस कार्यक्रम का आयोजन  सर्वजीत सिंह, कृभको क्षेत्र अधिकारी, हरिद्वार की देख रेख में किया गया l

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369