Jan Mudde

No.1 news portal of India

मेरठ में मौलाना कलीमुद्दीन सिद्दीकी की रिहाई को लेकर जमीयत उलमाए हिन्द ने एएसडीएम को सौंपा ज्ञापन, यूपी सरकार पर लगाया उत्त्पीडऩ का आरोप

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

मेरठ से मौलाना कलीमुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड में जमीयत उलमाए  हिंद  और उत्तराखंड के उलेमाओं में बेहद गुस्सा है । मौलाना कलीमुद्दीन सिद्दीकी की रिहाई को लेकर जमीयत उलमाए हिन्द ने ए एस डी एम रूड़कीं को एक ज्ञापन सौंपा है।   जिसमें मौलाना कलीमउद्दीन सिद्दीकी को साजिशन फंसाने का यूपी सरकार पर आरोप लगाया है। जमीयत उलमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना आरिफ ने साफ-साफ कहा कि मेरठ से मौलाना कलीम उद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी भाजपा की मानसिकता का दोहतक है।

उन्होंने आरोप लगाया कि 2022 के  विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में भाजपा सरकार के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए अरबी मदरसा और उलेमाओं को खास तौर से  टारगेट बनाया जा रहा है अगर ऐसा जानबूझकर किया गया तो  जमीअत  उलमा ए हिंद बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगी।इस मौके पर लाठरदेवा शेख  अरबी मदरसा के  कारी शमीम ने कहा कि इस्लाम में जबरदस्ती किसी का धर्म परिवर्तन कराने की इजाजत नहीं है इस्लाम हमेशा भाईचारे का पैगाम देता रहा है इस्लाम में जोर जबरदस्ती नहीं चलती लेकिन जिस तरीके से यूपी सरकार ने मौलाना कलीमउद्दीन सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है उससे सरकार की मानसिकता का  पता चलता है।

उन्होंने कहा की  देश का मुसलमान अमन सलामती और देश का बेहद वफादार  है लेकिन कुछ लोग इस तरह की घटनाएं उत्पन्न करके मुस्लिम समाज को भड़काने का काम करते हैं अगर ऐसा ही चलता रहा  तो यह देश अमन सलामती और प्यार मोहब्बत का देश  है  जिससे भारी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मौलाना कलीमउद्दीन सिद्दीकी को जल्द ही रिहाई ना मिली तो जमीअत उलमा ए हिंद पूरे देश में आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा। इस मौके पर मास्टर एहसान इलाही मौलाना हारून मौलाना नसीम कासमी मौलाना शमशाद आदि ने भी यूपी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए मौलाना कलीमउद्दीन सिद्दीकी की रिहाई की मांग की।

इस मौके पर डॉ फैसल, डॉक्टर फैसल,मौलाना यूनुस, पदम सिंह एडवोकेट, रईस एडवोकेट, जमीयत उलेमा ए हिंद के प्रवक्ता नईम सिद्दीकी, और कारी इरफान आदि बड़ी संख्या में  उलेमा  मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369