Jan Mudde

No.1 news portal of India

पूर्व सांसद हरपाल साथी अपने बयान से पलटे, कहा हरीश रावत उनके नेता,कांग्रेस सबसे बेहतर पार्टी,ज्वालापुर से करेंगे ज़ोरदार दावेदारी

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

कांग्रेस पार्टी में घुटन महसूस कर रहे और अपनी उपेक्षा झेल रहे हरिद्वार से पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरपाल साथी  अब  अपने पहले बयान से पलट गए हैं  अब उन्होंने हरीश रावत को अपना नेता बताया है। उन्होंने कहा है कि हरीश रावत प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे जिनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी बेहद मजबूत हो रही है ।उन्होंने साफ-साफ कहा कि वह तीन बार हरिद्वार के सांसद रह चुके हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी को कभी उन्होंने बुरा नहीं कहा कांग्रेस पार्टी आजादी के समय की पार्टी है जिसमें गांधी परिवार की कुर्बानी शामिल है ऐसी पार्टी में रहकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।

उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस से  ज्वालापुर विधानसभा से दावेदारी करेंगे अगर पार्टी हाईकमान ने उन्हें मौका दिया तो 2022 के विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे ।उन्होंने कहा कि इस देश और प्रदेश को भाजपा से बचाना ही उनका पहला मकसद है कांग्रेस पार्टी ऐसी पार्टी है जो सभी को साथ लेकर चलना जानती है प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड का बड़े पैमाने पर विकास किया है हरीश रावत जन जन के नेता है जिन्होंने इस प्रदेश के विकास को नए आयाम दिए हैं ।हरपाल साथी  ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है कांग्रेसी ही  प्रदेश में सरकार बनाएगी जिस के मुख्यमंत्री हरीश रावत होंगे

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि ज्वालापुर विधानसभा एक ऐसी विधानसभा है जिसमें गांव गांव गली मोहल्ले के लोग उन्हें  भली-भांति जानते हैं घाड़ क्षेत्र से लेकर खादर  क्षेत्र तक के लोग उनके समर्थन में जल्द ही खड़े दिखाई देंगे ।उन्होंने कहा कि जल्द ही  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव समिति के अध्यक्ष हरीश रावत को  ज्वालापुर विधानसभा  के एक  भव्य कार्यक्रम में बुलाया जाएगा जहां वह  एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे।

गौरतलब है कि कुछ दिन  पूर्व  हरपाल साथी ने कांग्रेस पर वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया था उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी में वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी और उपेक्षा की जाती है जिन का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी  हुआ था। अब अचानक पूर्व सांसद हरपाल  साथी  अपने बयान से पलटते नजर आ रहे हैं उन्होंने साफ-साफ कहा कि हरीश रावत ही उनके नेता है और उनका भी हित कांग्रेस पार्टी में ही सुरक्षित है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369