Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के राजकीय इण्टर कॉलेज में छत का पंखा अचानक गिरने से कक्षा दस का छात्र घायल, कॉलेज प्रबन्धन में मचा हड़कंप, छात्र सिविल हॉस्पिटल में भर्ती

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र के ऊपर अचानक छत का  पंखा गिरने से कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया । पंखे से  छात्र घायल हो गया घायल को तुरंत ही राजकीय इंटर कॉलेज के अध्यापक सिविल हॉस्पिटल रुड़की लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है ।दरअसल राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की में लाठर देवा गांव निवासी अक्षय पुत्र अजय कक्षा 10 का छात्र है जो सुबह सवेरे क्लास अटेंड करने के लिए स्कूल पहुंचा था।उसके पहुंचने के बाद  कुछ ही देर में  कक्षा शुरू हुई जिसमें ऊपर से छत का पंखा अक्षय के ऊपर गिर गया जिससे अक्षय लड़खड़ा कर जमीन पर गिर गया इस हादसे के बाद कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

आनन फानन में कॉलेज का स्टाफ अक्षय को लेकर रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में पहुंचा जहां पर अक्षय का उपचार किया गया अक्षय को सर में गुम चोट लगी है फिलहाल सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर अक्षय का उपचार करने में लगे हुए हैं। वही कॉलेज के प्रिंसिपल सुबोध मलिक का कहना है कि कॉलेज में काफी पुराने पंखे लगे हुए हैं जिन्हें जल्द ही बदला जाएगा ।उन्होंने कहा कि छात्र की हालत ठीक है जिसे  रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में उपचार दिलाया गया है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369