Jan Mudde

No.1 news portal of India

नारसन के नसीरपुर गांव में साधु की निर्मम हत्त्या से मचा हड़कंप, बंद कमरे में पड़ा मिला शव, पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

नारसन के नसीरपुर गांव में धार्मिक स्थल पर रहने वाले एक साधु  की बदमाशों ने धारदार हथियार से निर्मम हत्त्या कर दी जिससे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम पर भेज दिया है फिलहाल पुलिस हत्त्या के कारणों की जांच में जुटी है। दरअसल  नारसन के नसीरपुर गांव के मंदिर की साफ सफाई और देखरेख के लिए मंदिर में एक व्यक्ति सेवादार का कार्य  करता था।मर्तक सुखराम पिछले लंबे समय से नसीरपुर गांव में रह रहा था। मर्तक सुखराम ग्राम मिरखपुर थाना देवबंद  ज़िला सहारनपुर का निवासी था।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

पिछले कई दिन से सेवादार सुखराम मंदिर में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को जब नज़र नहीं आया तो ग्रामीणों को इसकी चिंता हुई उन्होंने उसकी काफी तलाश भी की लेकिन उन्होंने सोचा कि सुखराम  अपने गांव में गया होगा। लेकिन आज शुक्रवार को मंदिर के पास आने जाने वाले श्रदालुओं को बदबू आने लगी तो उन्होंने मौके पर तलाश शुरू की तो  साधू का कमरे में शव पड़ा हुआ था जिसे देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए।ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत ही मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मंगलौर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस हत्त्या के कारणों की जानकारी जुटा रही है। वहीं इस बाबत   कोतवाली  के एस एस आई प्रभारी  राजेन्द्र सिंह रावत का कहना है कि हत्त्या के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा।फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369