मोहम्मद शामिक
झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल किसी ना किसी मामले को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं इस बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और उनकी पत्नी बैजंती माला पार्षदों के साथ जमकर ठुमके और डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं।उनके डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल आज शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन था जिसे दिनभर भाजपा कार्यकर्ता मनाते नज़र आए तो वहीं झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने बड़े अनोखे अंदाज में पार्षद सतीश शर्मा के कार्यालय पर केक काटकर मोदी जी का जन्म दिन मनाया।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल इतने उत्साहित थे की वह ढोल नगाड़ों पर अपने आपको नहीं रोक पाए और उन्होंने अपनी पत्नी बैजंती माला के साथ जमकर डांस किया इस डांस में उनका साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ नगर निगम के पार्षद और विधायक प्रतिनिधि सतीश शर्मा,पार्षद हेमा बिष्ट और पार्षद माँघेराम ने भी दिया।इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि आज बेहद खुशी का दिन है ।देश के ऐसे प्रधानमंत्री का जन्म दिन है जिन्होंने इस देश की पहचान पूरे विश्व मे कराई है एक चाय बेचने वाला इस विशाल देश का प्रधानमंत्री बनेगा ये किसी ने भी सोचा नहीं होगा।

नरेंद्र मोदी ने इस देश को विकास के नए आयाम दिए हैं। आज पूरी दुनिया मे मोदी का ही डंका बज रहा है आज वह पहली बार मोदी जी के जन्म दिन पर नाच रहे हैं झूम रहे हैं। इस मौके पर भाजपा विधायक के प्रतिनिधि और कार्यक्रम आयोजक सतीश शर्मा ने कहा कि आज का बड़ा महत्वपूर्ण दिन है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन है जिसे भाजपा कार्यकार्ता बड़े उत्साह के साथ मना रहे हैं।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री की सोच हमेशा विकास की रही है जिसका लाभ आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को ज़रूर मिलेगा।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि मोदी जी का जन्म दिन कार्यकर्ता बड़े उत्साह के साथ मना रहे हैं इस मौके पर जितेंद्र सैनी,अनुज ठाकुर,सचिन चौधरी,सी पी शर्मा,पवन चौधरी,दीपक चौधरी, और जितेंद्र राणा आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला