आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं का मतलबपुर गांव अब विकास की नई इबारत लिखेगा भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और पार्षद मनोज कुमार ,के प्रयासों से पूरे गांव में इंटरलॉकिंग सड़कों का काम तेजी से जारी है। आज शुक्रवार को भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी बैजंती माला और पार्षद मनोज कुमार,पार्षद सतीश शर्मा ने तीन सड़कों के शिलान्यास और उदघाटन किये।इस दौरान गांव के सभी ज़िम्मेदार और गणमान्य लोग मौजूद रहे।इस मौके पर भाजपा विधायक की पत्नी बैजंती माला ने कहा कि आज पूरा देश नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मना रहा है मोदी जी के जन्म दिन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह है।उन्होंने कहा कि आज उन्होंने तीन सड़कों के उदघाटन और शिलान्यास किया है जिनकी लागत लगभग 60 लाख से अधिक है तीनो सड़के राज्य योजना से विधायक देशराज कर्णवाल के प्रस्ताव पर बन रही हैं।

उन्होंने कहा कि अब मतलबपुर गांव में कोई भी कच्चा मार्ग देखने को नहीं मिलेगा पूरे गांव में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है जो कमी रह गई थी उसे नगर निगम के पार्षद मनोज कुमार ने पूरा कर दिया है।गांव में सड़कों का जाल बिछने से गांव के लोग काफी उत्साहित हैं।उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव से विधानसभा चुनाव में पूरा सहयोग ग्रामीणों को मिला था उम्मीद से अधिक वोट यहां से उन्हें मिले थे गांव के लोगों का ये अहसान तो शायद ही उतार पाएं लेकिन इतना ज़रूर है कि इस गांव की तस्वीर बदलने का काम भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ज़रूर करेंगे। जो वर्तमान में भी जारी है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
वहीं भाजपा विधायक के प्रतिनिधि और पार्षद सतीश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में बड़े पैमाने पर विकास कार्य जारी है भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने अपनी विधानसभा में ऐतिहासिक विकास कार्य कराए हैं जो आज धरातल पर नज़र आ रहे हैं। सतीश शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल की सोच हमेशा ही विकास की रही हैऔर आगे भी निरन्तर विकास जारी रहेगा।इस मौके पर स्थानीय नगर निगम के पार्षद मनोज कुमार ने कहा कि ग्रामीणों ने पार्षद बनाकर उन्हें जिस उम्मीद और आशा के साथ नगर निगम में भेजा था उस उम्मीद पर वह खरा साबित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां नगर निगम गांव के विकास में अपना सहयोग कर रहा है तो वहीं भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल का भी उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है ।उन्होंने कहा कि गांव में कोई भी मार्ग कच्चा नहीं रहेगा सभी को पक्का कराया जा रहा है उन्हें गांव के सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त है उनके आशीर्वाद से ही उन्होंने अपने गांव की तस्वीर बदलने का संकल्प लिया है आने वाले समय मे मतलबपुर गांव विकास की नई इबारत लिखेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला