आरिफ नियाज़ी
झबरेड़ा में सरकारी राशन के दाम बढ़े मिलने की शिकायत को भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने बेहद गंभीरता से लिया हैं मंगलवार की सुबह सवेरे कमेलपुर गांव के सैंकड़ो ग्रामीणों ने उनसे राशन डीलर की शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर सरकारी रेट से अधिक पैसे वसूल रहा है इतना ही नहीं सरकारी राशन की बाज़ार में कालाबाज़ारी कर रहा है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राशन डीलर की दुकान पर कोई सरकारी रेट की सूची भी नहीं लगी है जिससे गरीब ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
ग्रामीणों की शिकायत को भाजपा विधायक ने गंभीरता से लेते हुए हो उन्हें आश्वस्त किया है कि वह जल्द ही इस बाबत जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी से वार्ता करेंगे और कोई कमी मिली तो राशन डीलर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिसके बाद ग्रामीण शांत नहीं हुए और उन्होंने आंदोलन की धमकी तक दे डाली ग्रामीण राशन डीलर को हटाए जाने की मांग कर रहे थे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला