आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की उप खंड शिक्षा अधिकारी सुबोध मलिक को आखिरकार जाना ही पड़ा अब भगवानपुर के उप शिक्षाधिकारी कुंदन सिंह को रूड़की के उप शिक्षा अधिकारी की ज़िम्मेदारी दी गई है जिनके चार्ज लेने के बाद शिक्षकों में भारी उत्साह का माहौल है।आज मंगलवार को उन्होंने उप शिक्षा अधिकारी रुड़की का चार्ज ज्वाईन कर लिया है। शिक्षको ने नवनियुक्त उपशिक्षाधिकारी का गर्मजोशी के स्वागत किया।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
दरअसल जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा0 शि0) डॉ विद्याशंकर चतुर्वेदी हरिद्वार के जारी आदेश के अनुसार उप शिक्षा अधिकारी सुबोध मलिक पर पिछले लंबे से उपशिक्षा अधिकारी का चार्ज था जो उनसे हटाकर भगवानपुर के उप शिक्षा अधिकारी कुंदन सिंह को सौंपा गया है।

रुड़की के प्राथमिक शिक्षकों द्वारा कुंदन सिंह के चार्ज ग्रहण करने पर उनके कार्यालय पहुँचकर बधाई दी। बधाई देने वालो में मुनीश यादव, रविराज सैनी, गैंदा सिंह, संजय वत्स, संजय शास्त्री, राजीव कुमार शर्मा,अँजेश कुमार, नरेन्द्र कुमार , पवन सैनी, समीर शर्मा, राजू गौतम आदि शिक्षक मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला