Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने किया एक करोड़ 18 लाख की सड़कों का शिलान्यास, कहा आज़ादी के बाद पहली बार बनेगी सड़कें

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल अपने विधानसभा की सड़कों के निर्माण को लेकर बेहद गंभीर है जिसके चलते भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल अभी तक  अपने क्षेत्र में करोड़ों की सड़कें गांव गांव में बनवा चुके हैं ।आज मंगलवार को भी भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने बंदाखेड़ा गांव में करोड़ों की सड़क का शिलान्यास किया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि पाडली गेंदा से बंदाखेड़ी और बंदाखेड़ी से कमेलपुर रोड़ आजादी के बाद भी कोई सरकार या जनप्रतिनिधि नहीं बनवा पाया था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा गांव गांव का विकास करना ही उनकी प्राथमिकता में शामिल है जिसके चलते आज एक करोड़ 18 लाख की लागत से दो सड़कों का निर्माण होगा जो इंटरलॉकिंग टाइल्स की बनेगी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस  मार्ग के बनने से दर्जनों गांव को लाभ होगा और रूड़कीं शहर की दूरी भी कम होगी। भाजपा विधायक देशराज ने कहा कि सोहलपुर गाढ़ा खताखेड़ी गांव को भी ये सड़क जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि सड़क की गुणवत्ता को लेकर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों और संबधित ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सड़क की गुणवत्ता में कोई कोर कसर बाकी ना छोड़ी जाए  तीन  साल तक अगर सड़क में कोई शिकायत  पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहला मौका है जब इस सड़क का निर्माण शुरू होने जा रहा है राज्य योजना से इस सड़क को बनवाया जाएगा जो करोड़ों की लागत से बनेगी ।इस मौके पर प्रमुख  समाजसेवी आदिल फरीदी, अरशद अली, जितेंद्र कुमार आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369