आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी अब जिताऊ प्रतियाशी के साथ साथ जनता में पकड़ रखने वाले लोगों को ही चुनाव मैदान में उतारेगी इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी ऐसे लोगों को भी प्रत्याशी बनाएगी जिनका जनता में अच्छा जनाधार है और जिन पर आज तक कोई आरोप नहीं लगा है ।गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां कांग्रेस और भाजपा अपनी तैयारी में जोरदार तरीके से जुटे हुए है तो वही आम आदमी पार्टी भी इस बार उत्तराखंड की राजनीति में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती।
रुड़की पहुंचे आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड के सह प्रभारी और दिल्ली विधायक प्रवीण कुमार ने साफ कर दिया है कि पार्टी साफ-सुथरी छवि वाले और जनता में जनाधार रखने वाले लोगों को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाएगी प्रवीण कुमार ने एक खास मुलाकात के दौरान बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि आम आदमी पार्टी जिस प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेगी उसका पहले आपराधिक इतिहास तो नहीं उस पर कोई आरोप नही इन सभी को गंभीरता से देखा जाएगा।
समाज मे बेहतर और अच्छी छवि वाले लोगों को आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में प्रतियाशी बनाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक राजनीतिक आंदोलन है जिसमे शामिल होने वाले सभी लोगों का पार्टी स्वागत करती है।उन्होंने कहा कि जनता में अच्छा जनाधार रखने वाले लोगों को भी पार्टी आगे बढ़ाने का काम करेगी जो लोग पिछले लंबे समय से आम आदमी पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं पार्टी उन्हें भी आगे बढ़ाएगी।उनको भी निराश नहीं करेगी। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी में जल्द ही अन्य कुछ राजनीतिक दलों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।उत्तराखंड में लगातार पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है प्रदेश की जनता उत्तराखंड का विकास दिल्ली मॉडल पर देखना चाहती है जिसकी पूरी ड्राफ्टिंग मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं केजरीवाल भाजपा और कांग्रेस से इस प्रदेश को मुक्ति दिलाना चाहते हैं ताकि उत्तराखंड के हर तबके का विकास हो सके।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला