मोहम्मद शामिक
मंगलौर में सोशल मीडिया पर एक मारपीट का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक एक युवक पर लाठी डंडो से हमला करते नज़र आ रहे हैं लाठी डंडो से पिट रहा युवक अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर दौड़ रहा है और सड़क पर जा रहे राहगीरों से अपनी जान बचाने के।लिए कह रहा है लेकिन कोई भी शख्स उसकी जान बचाने के लिए नहीं रुका। जिसके बाद किसी तरह वह हमलावरों से बच कर सड़क पर दौड़ लगाता नज़र आ रहा है। किसी राहगीर ने युवक की पिटाई और उस पर हमले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
हमलावर कौन हैं और पीटने वाला कौन है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है जैसे ही इसकी जानकारी मिलेगी तो उसे भी हम प्रमुखता से दिखाएंगे।हालांकि इस वीडियो को कलियर के पास धनोरी रोड का बताया जा रहा है जिसकी जल्द ही पुलिस भी जांच कर सकती है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला