Jan Mudde

No.1 news portal of India

नारसन के लिब्बरहेड़ी गांव में देर रात टैंट की दुकान में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर राख,पुलिस मौके पर

Spread the love

मोहम्मद शामिक

नारसन के लिब्बहरेडी गांव में एक बॉबी टैंट हाउस में भीषण आग लग जाने से अफरातफरी मच गई ।आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है ।वहीं आग पर  काबू पाने के लिए आसपास के लोगों ने काफी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए।वहीं   टैंट स्वामी बॉबी का कहना है कि किसी ने उसकी दुकान को आग लगाई है जबकि उसकी दुकान में बिजली का  भी कोई कनेक्शन भी नहीं है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नारसन पुलिस ने घटना की जानकारी ली फिलहाल आग की सूचना से  मौके पर ग्रामीणों की भारी  भीड़ जमा हो गई भारतीय किसान यूनियन के नेता भी मौके पर पहुंचे हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

दरअसल नारासन के लिब्बरहेड़ी गांव में बहुत पुरानी की टेंट की दुकान है जिसमें देर रात भीषण आग लग गई आग के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है हालांकि बॉबी का आरोप है कि किसी ने रंजिश के चलते उसकी दुकान में आग लगाई है जिसकी तहरीर उसने पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है ।उसका आरोप है कि दुकान में रखा टैंट का लाखों का सामान जलकर राख हुआ है।वहीं आग से हुए नुकसान को देखने के लिए सड़क पर चल रहे राहगीर भी रुक गए।

सुबह सवेरे भी लोगों की भीड़ मौके पर जमा रही। वहीं मौके पर पहुंचे  किसान नेता रवि चौधरी ने बताया कि जल्द ही बॉबी को आग सहे नुकसान का सरकार से मुआवजा दिलवाया जाएगा। आग के कारणों का भी जल्द पता लगाया जाएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369