Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर के नागल पलूनी गांव में खेत से लौट रही व्रद्ध महिला बाइक से हुई घायल, सिविल हॉस्पिटल में भर्ती

Spread the love

मोहम्मद शामिक

कलियर के नागल पलूनी गांव निवासी अपने खेत मे गई व्रद्ध महिला का पैर अचानक बाइक में फंसने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे तुरंत ही रूड़कीं के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका उपचार चल रहा है।दरअसल  नागल पलूनी गांव निवासी व्रद्ध महिला बलदेई पत्नी ज्ञानसिंह देर शाम को अपने खेत में  चारा लेने गई थी जैसे ही वह  वापस लौटने लगी तो इसी दौरान एक बाइक सवार ने जल्द घर पहुंचाने के लिए उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर चलने पर बलदेई का पैर तेज़ गति से दौड़ रही बाइक के टायर में फंस गया जिससे उसके पैर में फ़्रैक्चर हो गया।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

बलदेई की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए जिन्होंने घायल बलदेई को रूड़कीं के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन ने बलदेई के परिजनों को सूचना दी तो वह भी हॉस्पिटल में पहुंच गए। वहीं इस बाबत सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि व्रद्ध महिला का पैर फ़्रैक्चर हुआ है जिसका उपचार किया जा रहा है।महिला को वार्ड में भर्ती किया गया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369