आरिफ़ नियाज़ी
नारसन के मुंडलाना गांव में मामूली कहासुनी को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले जिसमें दोनों पक्षों के एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां दोनो का उपचार चल रहा है ।फिलहाल दोनों पक्षों ने मंगलौर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है जिसकी पुलिस गंभीरता से जांच करने में जुटी है ।दरअसल नारसन के मुंडलाना गांव में सुभाष और सतीश कुमार दोनों सगे भाई हैं जिनमें पहले भी तनाव हो चुका है सोमवार को देर शाम घर के बाहर साफ सफाई को लेकर दोनों परिवारों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले।

इस दौरान अंकित पुत्र सुभाष का आरोप है कि सतीश पुत्र नगीना ने उसके सर पर धारदार हथियार से हमला किया है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ है वहीं दूसरे पक्ष की रामरति पत्नी नगीना को भी गंभीर चोट लगी है रामरति का आरोप है कि अंकित ने मामूली बात को लेकर बेवजह तूल दिया और उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई है उसके हाथ मे गंभीर चोट लगी है। दोनों ही परिवार के घायल देर शाम उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल पहुंचे जिनका उपचार चल रहा है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
गौरतलब है कि एक ही परिवार के लोग एक दूसरे पर मारपीट का गंभीर आरोप लगा रहे हैं दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा की जमकर लाठी-डंडे और शोरशराबे की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मंगलौर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है। वही एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोभाल का कहना है कि तहरीर मिलने मिलने पर पूरे मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल दोनो पक्षों में तनाव पर पुलिस भी अपनी गहरी नज़र रख रही है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला