आरिफ़ नियाज़ी
रूड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से चोरी का सभी सामान पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने दोनों चोरों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि बीती 11 सितम्बर को सालियर गांव निवासी सोमापल पुत्र बलजीत सिंह दोपहर के समय अपना घर बंद कर परिवार समेत किसी आवश्यक कार्य से दूसरे गांव में गए थे शाम के समय जब वह वापस लौट कर आए तो उन्हें घर का सामान बिखरा हुआ मिला जिसे देखकर उनके होश उड़ गए लेकिन घर का ताला तोड़ चोर उनकी एक एलसीडी 24 इंच का चोरी कर फरार हो गए थे जिसकी शिकायत उन्होंने गंगनहर कोतवाली पुलिस से की थी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
जिसके चलते पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया था।वहीं दूसरी चोरी की घटना बीती 11 सितंबर की है जहां सुनहरा रोड निवासी राजवीर सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी सुनहरा के निर्माणाधीन मकान से 11 सितम्बर की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा उनका पानी का मोटर (समर्सिबल पंप) चोरी कर लिया था इस सूचना पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस दोनों चोरियों को लेकर बेहद गंभीर नज़र आ रही थी दोनों चोरियों के खुलासे के लिए हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए थे जिसके चलते गंगनहर कोतवाली पुलिस ने आज सोमवार को दो चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके पासअलग अलग घटनाओं का चोरी का सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पकड़े गए चोरों में आरोपी विकास उर्फ गुचडू पुत्र मोतीलाल निवासी सालियर जिसके कब्जे से एलसीडी 24 इंच बरामद हुई है तथा आरोपी कल्लू उर्फ टिंकू पुत्र राजकुमार निवासी शेखपुरी,रोहित पुत्र बबलू सुनहरा को पकड़ा है आरोपियों के कब्जे से समर्सिबल मोटर जिंदल कंपनी की बरामद हुई है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला