Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की में परिवर्तन यात्रा को लेकर कांग्रेसी जुटे तैयारी में, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष का दावा ऐतिहासिक होगी परिवर्तन यात्रा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आने लगे हैं वैसे वैसे ही राजनीतिक दल भी पूरी तैयारी  में जुट गए हैं कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा भाजपा के लिए कितनी नुकसानदेह साबित होगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन फिलहाल इस यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है ।हरिद्वार जिले में 18 सितंबर को परिवर्तन यात्रा पहुंचेगी जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी मुख्य रूप से परिवर्तन यात्रा में शामिल रहेंगे। प्रशासनिक भवन में किसान कांग्रेस के रूड़कीं ग्रामीण जिला अध्यक्ष चौधरी सेठपाल परमार ने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस सरकार  में जिस तरह से महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है किसान परेशान है उसके गन्ने का भुगतान नहीं मिला है । सभी किसान संगठन इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एक मंच पर आ चुके हैं देश से लेकर प्रदेश के हालात बेहद खराब हैं आए दिन प्रदेश में मुख्यमंत्री बदले जा रहे हैं प्रदेश पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है लेकिन भाजपा के लोगों को इससे कोई लेना देना नहीं है अब समय आ गया है कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें। ज़िला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की परिवतर्न यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव,कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  गणेश गोड़ियाल के साथ साथ किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी भी शामिल रहेंगे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369