आरिफ़ नियाज़ी
नारसन के भक्तोवाली गांव में ज़मीनी बटवारे को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। जिसके चलते मौके पर अफरातफरी मच गई हंगामा बढ़ते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सिविल होस्पिटल रूड़कीं रैफर किया है। फिलहाल घायलों का उपचार रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है वही झबरेड़ा पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुटी है।दरअसल भक्तोवाली गांव में शौकीन मलिक पुत्र सुलेमान इरशाद पुत्र फुरकान ,उस्मान पुत्र अलीहसन,और दूसरे पक्ष शारिक,शाहिद,और इरशाद का आबादी की लगभग सौ फीट की भूमि को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है आरोप है कि सुबह सवेरे आरोपी शारिक शाहिद ने लाठी-डंडों के साथ हमला बोल दिया।

जिसमें शारिक, शाहिद के बीच लाठी डंडे और धारदार हथियार चले जिसमे शौकीन मलिक पुत्र सुलेमान,इरशाद पुत्र फुरकान,और उनकी बहन महरुबा गंभीर रूप से घायल हो गए। शौकीन और इरशाद का उपचार रूड़कीं के सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है।वहीं गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। झबरेड़ा कोतवाली प्रभारी रविन्द्र सिंह का कहना है एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हुआ था भूमि को लेकर विवाद हुआ है तहरीर आने पर पूरे मामले की जांच की जाएगी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला