आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के लंढोरा रोड़ पर तेज़ रफ़्तार स्कूटी सवार युवक ने एक साइकिल सवार व्रद्ध व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और स्कूटी सवार युवक को मौके पर ही पकड़ लिया।जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने घायल व्यक्ति को सिविल होस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका उपचार चल रहा है।वहीं स्कूटी सवार भी घायल हुआ है जिसने हॉस्पिटल में उपचार कराया है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
दरअसल थितोला गांव निवासी 65 वर्षीय बाबूराम पुत्र पलटू सुबह सवेरे रिश्तेदारी में जाने के लिए अपनी साइकिल से लक्सर जा रहा था जैसे ही कुछ दूरी पर पहुंचा तो स्कूटी सवार युवक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाबूराम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए रुड़की सिविल हॉस्पिटल प्रबंधन ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला