Jan Mudde

No.1 news portal of India

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा,डीएम और एसएसपी ने लिया नेहरू स्टेडियम में तैयारियों का जायज़ा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल नेहरू स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे जिसके लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज बरहस्पतिवार  को हरिद्वार जिले के जिलाधिकारी  विनय शंकर पांडे और एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत और नगर निगम की मुख्य नगर अधिकारी नूपुर वर्मा ने नेहरू स्टेडियम में  पहुंचकर तैयारियों का  बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा के जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, भाजपा नेता आदेश सैनी, ठाकुर चंदन सिंह, पार्षद पति नितिन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ धर्मवीर शर्मा,पार्षद पति हरीश शर्मा,जे ई प्यारेलाल,अशोक शर्मा, पार्षद राजेश गर्ग, पार्षद रमेश जोशी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस दौरान जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि  सीएम के दौरे को लेकर तैयारियो को देखा जा रहा है।सबसे पहले  मुख्यमंत्री पंतजलि योगपीठ में पहुंचेंगे। उसके बाद सीधे सीएम सिविल हॉस्पिटल में पहुंचकर आई सी यू और ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री नेहरू स्टेडियम में झबरेड़ा, भगवानपुर,और रूड़कीं के कई   विकास योजनाओं का लोकार्पण करंगे इसके साथ ही  मुख्यमंत्री रूड़कीं को कई सौगात भी दे सकते हैं। डीएम हरिद्वार ने बताया कि मुख्यमंत्री कुछ विकास कार्यों की घोषणा भी कर सकते हैं कुछ कार्यों का शिलान्यास भी कर सकते हैं।

डीएम ने बताया कि सबसे अधिक समय प्रदेश के मुख्यमंत्री हरिद्वार ज़िले  में रहेंगे। सिडकुल में हॉस्पिटल की आधारशिला  रखेंगे। गौरतलब है कि कल सीएम के कार्यक्रम को लेकर जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान और भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा नेहरू स्टेडियम में डेरा डाले हुए हैं। कल मुख्यमंत्री रूड़कीं को बड़ी सौगात दे सकते हैं।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369