मोहम्मद शामिक
आपने बाईक पर युवाओं को स्टंट करते हमेशा देखा होगा लेकिन एक ऐसे बुजुर्ग को स्टंट करते देखिए जो सर पर टोपी हाथ मे तस्बीह लेकर देहरादून रूड़की हाइवे पर स्टंट करते हुए नज़र आ रहा है ।बाइक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।खास बात ये है कि इस शख्स को ना तो अपने गिरने का डर है और ना ही पुलिस प्रशासन का डर । अक्सर इस शख्स को आप रूड़कीं की सड़कों पर बाइक पर घूमते हुए ज़रूर देखते होंगे। लेकिन जो बचकाना हरकत इन साहब ने की है उसका ज़िम्मेदार आखिर कौन है। हालांकि अब से पहले भी ये जनाब इस तरह के स्टंट सड़कों पर कर चुके हैं लेकिन इस बार इनका स्टंट करना कैमरे में कैद हो गया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वहीं इस वीडियो की जांच पुलिस भी कर रही है। वीडियो कब का है किसने इसको बनाया है इसकी जानकारी अभी तक नहीं लगी है इतना ही नहीं जो शख्स वीडियो में स्टंट करता नजर आ रहा है ये कौन है और कहां का निवासी है इसकी भी जानकारी जुटा रही है।गौरतलब है कि इस तरह के स्टंट से पहले भी कई बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं और इस तरह के स्टंट करने पर पूरी तरह से पाबंदी है पुलिस पहले भी इस तरह के स्टंट करने वालों की बाइक सीज कर चुकी है अब देखना ये है कि पुलिस इस शख्स पर क्या कार्यवाही कर पाती है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला