Jan Mudde

No.1 news portal of India

मुख्यंमत्री के दस सितम्बर को दौरे को लेकर भाजपा विधायक बेहद उत्साहित,कई विकास योजनाओं की मिल सकती है बड़ी सौगात

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़की आगामी दस सितम्बर के मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जहां पुलिस  प्रशासन पूरी तैयारियों में जुटा है तो वहीं भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा भी सीएम के दौरे को लेकर बेहद उत्साहित नज़र आ रहे हैं।उन्होंने  दावा किया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रूड़कीं को कई बड़ी सौगात देने जा रहे हैं जिनमे रूड़कीं को ज़िला बनाने की घोषणा भी शामिल है। आज बुधवार को अपने कैम्प कार्यालय पर पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि रूड़कीं के विकास को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री बेहद गंभीर हैं जिसके चलते कई बड़ी घोषणाएं होंगी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि उन्होंने जो प्रस्ताव तैयार किया है उसमें शहर की सड़क,नालों, सिविल लाइन को नजूल की भूमि से मुक्त,रूड़कीं हरिद्वार विकास प्राधिकरण केवल नगर निगम तृक सीमित होने की घोषणाएं शामिल हैं उन्होंने कहा कि नगर निगम से बाहर का  201 5  के बाद के गांव को प्राधिकरण में शामिल नहीं किया जाना चाहिए रूड़कीं को तुरंत ज़िला घोषित किया जाए इन सभी मांगों को प्रमुखता से सीएम के सामने रखा जाएगा।

प्रदीप बत्रा ने कहा कि रूड़कीं में स्वरोजगार स्थापित करने के लिए सीएम से मांग की जाएगी ताकि यहां के कुम्हार,बढ़ई, हथकरघा उद्योग को भी बढ़ावा मिले।शहर की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है इसलिए सभी को रोजगार उपलब्ध हो ये सरकार का प्रयास रहेगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369