Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की ब्लॉक अधिकारियों की बड़ी लापरवाही आई सामने, खुले में रखा रिकॉर्ड बारिश में भीगता रहा, अधिकारी बेखबर

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं ब्लॉक के अधिकारी अपनी डियूटी के प्रति कितने मुस्तैद हैं इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ब्लॉक के नए हॉल के  निर्माण को लेकर सभी अलमारियों को बाहर खुले में रखा गया है जिसमें  रखे महत्वपूर्ण पुराने दस्तावेज़  खुले में रखे हैं तो वहीं कुछ रजिस्टर पानी मे भीगकर पूरी तरह से खराब हो चुके हैं।अधिकारियों ने इतनी ज़हमत भी नहीं उठाई की अलमारियों को ढक देते। हैरत की बात ये है कि इन अलमारियों में मनरेगा से सम्बंधित और आवासीय योजनाओं से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण रिकॉर्ड मौजूद है लेकिन अधिकारी  पूरी तरह से बेखबर बने हुए हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

गौरतलब है कि रूड़कीं ब्लॉक की बिल्डिंग के पुराने सभागार में फर्श तोड़कर नया फर्श डालने और रंगाई पुताई का कार्य तेजी से चल रहा है जिसमें ब्लॉक की अलमारियों में  मनरेगा और आवासीय योजनाओं के महत्त्वपूर्ण रिकॉर्ड मौजूद हैं इन अलमारियों को मज़दूरों ने हॉल से बाहर परिसर में बाहर रख दिया जो बारिश में भीगने लगी थीं इस दौरान अलमारियों में रखे पेपर बाहर पड़े दिखाई दिए कुछ रिकॉर्ड बाहर पड़ा दिखाई दिया।

इस मामले में एडीओ पंचायत बिजेंद्र सैनी ने बताया कि  उनके संज्ञान में मामला नहीं है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369