Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल का भारतीय एकेडमी में हुआ टीचर्स डे पर जोरदार स्वागत, विधायक ने दी एकेडमी को 37 लाख की सड़क की सौगात

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

झबरेड़ा के तांसिपुर गांव में भारतीय एकेडमी में पहुंचे भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने टीचर्स डे के अवसर पर एक  कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने लगभग 37 लाख की सड़क  का शिलान्यास  भी किया जो एकेडमी  को पाडली के रास्ते  तक जल्द बनेगी।इस अवसर पर  जहां कार्यक्रम  में सड़क की सौगात देने पर एकेडमी द्वारा भाजपा विधायक का सम्मान किया गया।इस अवसर पर देशराज कर्णवाल ने  कहा कि भारतीय एकेडमी छात्रो के उज्जवल भविष्य को लेकर बेहद गंभीर है टीचर्स डे पर उन्होंने एकेडमी के छात्रों से आहवान करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम से आसानी से सफलता मिल सकती है।

देश के बनाने में छात्रों का अहम योगदान है। छात्र देश का भविष्य हैं। खास तौर से छात्राओं को आगे बढ़ने में कड़ी मेहनत करनी होगी। इस मौके पर एकेडमी प्रबन्धन की मांग पर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने  भारतीय एकेडमी  से लेकर पाडली रोड तक  लगभग एक किलोमीटर तक कि  37 लाख की सड़क का  शिलान्यास किया।इस मौके पर  हाईकोर्ट के जस्टिस  बीएस वर्मा का एकेडमी की ओर से बुके देकर सम्मानित किया गया।एकेडमी की ओर से सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। वही एकेडमी द्वारा टीचर्स को भी सम्मानित किया गया।इस अवसर पर  भारतीय एकेडमी के चेयरमैन ब्रिगेड के के तलवार, डायरेक्टर श्रीमती शांति दुबे, हेमंत अरोड़ा, लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार,कर्नल मानसिंह,प्रमोद कीर,और सतेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369