Jan Mudde

No.1 news portal of India

पुहाना में ग्रह क्लेश के चलते युवती ने खाया ज़हर, हालत गंभीर, हायर सैन्टर रैफर

Spread the love

मोहम्मद शामिक

रुड़की के पुहाना गांव में ग्रह क्लेश के चलते एक युवती ने कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया जिससे उसके परिवार में हड़कंप मच गया आनन फानन में परिजन युवती को लेकर सिविल हॉस्पिटल पहुंचे जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सैन्टर रैफर कर दिया है फिलहाल युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं युवती की हालत से पूरा परिवार बेहद परेशान है। परिजनों के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता हाल ही में एक गांव के युवक से तय किया था  कुछ लोगों ने इस रिश्ते का विरोध किया जिससे उनकी बेटी भी अब इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थी लेकिन युवती के पिता ने कहा कि वह अपनी ज़बान पर पाबंद है जो वायदा किसी से कर लिया उसे वह निभाते हैं इस रिश्ते को वह इनकार नहीं कर सकते ।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

बताया जाता है कि युवती को ये बात ना गवार गुज़री और उसने कीटनाशक दवाई का इस्तेमाल कर लिया। बताया गया है कि जब युवती ने कीटनाशक का इस्तेमाल किया तब घर मे कोई सदस्य परिवार का नहीं था।कीटनाशक के लेते ही उसकी तबियत बिगड़ती चली गयी कई डॉक्टरों ने भी उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सैन्टर ले जाने की सलाह दी है।फिलहाल युवती की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है।

सिविल होस्पिटल के डॉक्टरों ने भी उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ऐम्स ऋषिकेश रैफर किया है।उधर युवती की लगातार गंभीर होती जा रही स्थिति से परिजन भी परेशान है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369