Jan Mudde

No.1 news portal of India

ओलम्पिक से लौटी वंदना कटारिया को टाटा मोटर्स ने कार देकर किया सम्मानित,उत्तराखंड सरकार खिलाड़ियों के लिए बना रही बेहतर योजना- वंदना कटारिया

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

ओलम्पिक खेलों में देश का नाम रोशन करने वाली हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने कहा कि ओलम्पिक खेलों से उन्हें अच्छा अनुभव प्राप्त हुआ है ओलम्पिक में खेलने का एक बेहतर मौका था और उनकी टीम का प्रदर्शन भी काफी बेहतर रहा। वंदना कटारिया का शुक्रवार को टाटा मोटर्स की ओर से उन्हें एक कार देकर सम्मानित किया इस गाड़ी की कीमत साढ़े 12 लाख बताई जा रही है। इस दौरान कंपनी की ओर से उनका ज़ोरदार तरीके से सम्मान किया गया।इस मौके पर वंदना ने कहा कि  ओलम्पिक के खेल में उन्हें अपनी प्रैक्टिस पर पूरा भरोसा था जो उनके काम आया।उन्होंने एक स्वालंके जवाब में  कहा कि  उत्तराखंड सरकार ने जो खिलाड़ियों के लिए योजना बनाई है उसका लाभ खिलाड़ियों को मिलेगा और बड़ी संख्या में खिलाड़ी खेलों में आगे निकलेंगे पूरे देश की योजना ही  खिलाड़ियों के लिए बेहतर है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि  ओलम्पिक के बाद जल्द ही खिलाड़ियों के लिए एक कैम्प लगने वाला है उसमें सभी कमियों को प्रमुखता से दूर किया जाएगा।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के साथ साथ पूरे देश के लोगों ने उनकी हॉकी टीम का स्वागत किया है जो बहुत अच्छा लगा।इस मौके पर टाटा मोटर्स के हैड मुकेश संगल ने कहा कि आज वंदना कटारिया का सम्मान करते हुए वह अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं टाटा मोटर्स देश की ऐसी प्रतिभाओं को सम्मान देता आया है और आगे भी देता रहेगा। इस मौके पर टाटा अल्टरोज़ के जीएम सुधीर त्यागी,भाजपा नेता मास्टर  सत्यपाल,समेत  के कम्पनी का  पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369