आरिफ़ नियाज़ी
किसी भी राजनीतिक पार्टी की कार्यकर्ता रीढ़ माना जाता है कार्यकर्ताओं को ये आशा रहती है कि जब उनकी सरकार बनेगी तब उनकी भी सुनी जाएगी लेकिन रुड़की में सब कुछ अलग हो रहा है खाद्य आपूर्ति विभाग में राशनकार्ड के बदले जाने से नाराज़ भाजपा नेता ने जमकर हंगामा काटा और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी को जमकर फटकार लगाई। हंगामा बढ़ता देख खाद्य आपूर्ति विभाग के कर्मचारी किसी तरह से मौके से निकल गए लेकिन उसके बाद भी भाजपा नेता का गुस्सा शांत नहीं हुआ।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
दरअसल भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अनीस अहमद गौड़ को टांडा भनेडा गांव के कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की थी उनके राशन कार्ड गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले थे लेकिन कुछ समय पहले गांव के राशन डीलर और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने उनके राशन कार्ड एपीएल बना दिये हैं जिससे उन्हें राशन कम मिल पा रहा है। अनीस गौड़ ने कहा कि वह भाजपा में ज़रूर हैं लेकिन भाजपा में रहकर भी उनकी कोई अधिकारी नहीं सुनते है जनता का कोई काम नहीं हो पाता है। भाजपा वाले फिर वोट की उम्मीद करते है ऐसे में उन्हें कौन वोट देगा जब जनता के कोई काम ही नहीं होंगे।
अनीस अहमद गौड़ ने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी लापरवाह बन चुके है आलम ये है कि अपने राशन कार्ड की समस्या को लेकर आज लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीपीएल के राशन कार्ड ऐसे लोगों के बना दिये गए जिनके पास जमीन मकान वाहन तक मौजूद हैं ऐसे लोगों को बीपीएल से जोड़ा गया है जिसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर इस समस्या को प्रमुखता से रखेंगे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला