आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड विधानसभा में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और उनके नियमितीकरण का मुद्दा उठाये जाने का झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल का रुड़की के सफाई कर्मचारियों ने आभार जताया है। अखिल भारतीय सफाई मज़दूर कांग्रेस ने भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी बैजंती माला का फूल मालाओं से स्वागत किया इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और उनकी पत्नी वैजयंती माला का आभार जताया ।अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेश के अध्यक्ष सनाती बिरला ने कहा कि भाजपा विधायक देशराज करणवाल ने विधानसभा में शहरी विकास मंत्री को अवगत कराया कि रुड़की के सफाई कर्मचारी अभी भी संविदा पर काम कर रहे हैं जिनका नियमितीकरण होना बेहद जरूरी है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
साथ ही सफाई कर्मियों को विशेष दर्जा दिया जाए जिसके चलते शहरी विकास मंत्री ने भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल की मांगो को स्वीकार करते हुए सफाई कर्मचारियों की मांगों को प्राथमिकता दी है उसका सभी सफाई कर्मचारी ह्रदय की गहराई से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल , शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने सफाई कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लिया है। इस मौके पर उन्होंने भाजपा विधायक देशराज कर्णवालनके आवास पर विधायक ना मिलने पर उनकी पत्नी वैजयंती माला का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। वैजयंतीमाला ने कहा कि उत्तराखंड सरकार सफाई कर्मचारियों के लिए विशेष योजनाएं चला रही है।

उन्होंने कहा कि उनके पति और भाजपा विधायक देशराराज कर्णवाल से सफाई कर्मचारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने 21 अगस्त को एक ज्ञापन दिया था जिसके बाद भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया जिसमें उनकी प्रमुख मांगे शामिल थीं। सफाई कर्मचारियों को प्रदेश सरकार विशेष श्रेणी में रखेगी इसके साथ ही जो सफाई कर्मचारी संविदा पर है उनका नियमितीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर है।
इस मौके पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के नगर महामंत्री नानक चंद गंभीर, जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल वैध, प्रदेश महामंत्री रामेश्वर प्रसाद बाल्मीकि ,जिला महामंत्री संजीव वाल्मीकि, देशराज,घनश्याम बिरला,जगदीश कुमार, नरेश कुमार, रवि कुमार, अनिल कुमार, आकाश बिरला,नरेश, विनय गहलोत, मनीष ,सागर उर्फ मोंटी ,आदि दर्जनों बाल्मीकि समाज के लोग मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला