आरिफ नियाज़ी
रुड़की में आगामी सात सितंबर को गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रामन के निरीक्षण को लेकर तहसील प्रशासन भी पूरी तैयारी में जुट गया है।जॉइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे ने सभी तहसील स्टाफ के साथ तहसील परिसर में बैठक की और कर्मचारियों को ज़रूरी दिशा निर्देश दिए ।उन्होंने कहा कि गढ़वाल आयुक्त के निरीक्षण को लेकर सभी कर्मचारी अपनी अपनी तैयारी पूरी रखें।जॉइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे ने आज बुधवार को तहसील के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी जिसमे उन्होंने कहा कि तहसील परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें अपने सभी रिकॉर्ड ठीक करें बाहर से जो फरियादी अपनी समस्या लेकर आते हैं उनका समाधान जल्द से जल्द हो। वसूली में तेज़ी लाई जाए।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
वहीं तहसील के नायब नाज़िर अनिल कुमार को तहसील कार्यालय में साफ सफाई रखने के सख्त निर्देश दिए।गौरतलब है कि गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रामन आगामी सात सितंबर को रुड़की तहसील का निरीक्षण करेंगे। तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो,तहसील कार्यालय,तहसील की कोर्ट,अपर तहसीलदार कोर्ट,के अलावा संग्रह अनुभाग का भी बारीकी से निरीक्षण करेंगे।इतना ही नहीं तहसील में नायब नाज़िर कार्यालय ,राजस्व लिपिक का पटल,, राजस्व निरीक्षक कार्यालय का भी वह निरीक्षण कर सकते है। इसलिए सभी अपनी तैयारियो में जुटे हैं।खास बात ये है कि गढ़वाल आयुक्त एसडीएम कार्यालय के सभी अनुभागों का निरीक्षण करेंगे।जॉइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा पाण्डेय ने समीक्षा बैठक में सभी कर्मचारियों को अपनी तैयारी अपडेट रखने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान तहसील के पांचों राजस्व निरीक्षकों को भी अपनी पूरी तैयारी रखने के जॉइंट मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए हैं। वहीं समीक्षा बैठक के बाद तहसीलदार चंद्रशेखर ने बताया कि जॉइंट मजिस्ट्रेट ने समीक्षा बैठक की थी जिसमे ज़रूरी दिशा निर्देश दिए हैं जनता की शिकायतों का जल्द निपटारा हो वसूली की क्या प्रोग्रेस है सभी कर्मचारियों लंबित कार्यों को निपटाने के भी सख्त निर्देश दिए गए है।समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से तहसीलदार चंद्रशेखर ,नायब तहसीलदार सुरेश पाल, रजिस्ट्रार कानूनगो मधुकर जैन,नायब नाज़िर अनिल कुमार आदि दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला