Jan Mudde

No.1 news portal of India

बेलड़ा गांव पहुंचे विधायक फुरकान अहमद,उज्ज्वल कुमार के लेफ्टिनेंट बनने पर दी बधाई और शुभकामनायें।

Spread the love

 

आरिफ़ नियाज़ी।
​कलियर
मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर बेलड़ा गांव के होनहार युवा उज्ज्वल कुमार ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से ना केवल उनके परिवार में जश्न का माहौल है, बल्कि पूरे गांव और आसपास के इलाकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
​उज्ज्वल कुमार की इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक हाजी फुरकान अहमद विशेष रूप से बेलड़ा गांव स्थित उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने उज्ज्वल कुमार को बुके भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
​​विधायक हाजी फुरकान अहमद ने उज्ज्वल कुमार के जज्बे और मेहनत की सराहना करते हुए कहा क़ी
​कड़ी मेहनत का फल उज्ज्वल ने अपनी कड़ी मेहनत, अटूट लगन और कठिन परिश्रम के दम पर यह मुकाम हासिल किया है सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन होना केवल उनके माता-पिता और परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे विधानसभा क्षेत्र और उत्तराखंड के लिए अत्यंत गर्व की बात है।
​ उज्ज्वल की यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए एक मिसाल और प्रेरणास्रोत है। अगर युवा अपना लक्ष्य निर्धारित कर पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ें, तो दुनिया का कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।​उज्ज्वल कुमार के लेफ्टिनेंट बनने की खबर जैसे ही गांव में फैली, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। विधायक हाजी फुरकान अहमद की मौजूदगी में उज्ज्वल के परिजनों और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल को आशीर्वाद दिया। परिजनों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि का इस तरह युवाओं का हौसला बढ़ाना बेहद सराहनीय है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369