Jan Mudde

No.1 news portal of India

नगर पंचायत पाडली गुर्जर में बजट के अभाव में ठप विकास कार्य, पाड़ली और तेलीवाला में जगह-जगह कूड़े के ढेर से संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की। नवगठित नगर पंचायत पाडली गुर्जर में प्रशासनिक लापरवाही और वित्तीय संकट के चलते व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। आलम यह है कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने से जगह-जगह कूड़े-कचरे के बड़े-बड़े ढेर लग चुके हैं, जिससे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां और महामारी फैलने का गंभीर खतरा बन गया है।
​नगर पंचायत की इस लगातार अनदेखी से स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश है। प्रशासन की इस बेरुखी से तंग आकर अब जनप्रतिनिधियों ने भी विरोध की राह पकड़ ली है।​​नगर पंचायत पाडली गुर्जर के सबसे बड़े वार्ड (वार्ड नंबर तीन) के सभासद नदीम ने नगर पंचायत प्रशासन के ढुलमुल रवैये के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र की बदहाल स्थिति से व्यथित होकर सभासद ने सीधे जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा और नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।
​सभासद का कहना है कि​सफाई व्यवस्था ध्वस्त है वार्डों में नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है, जिससे आम जनजीवन नारकीय हो चुका है जगह-जगह गंदगी और कचरे से बीमारियां फैलने का डर सता रहा है, लेकिन बार-बार ध्यान दिलाने के बावजूद अधिकारी मौन साधे हुए हैं।दरअसल
​नई बनी इस नगर पंचायत के सामने सबसे बड़ी चुनौती बजट की कमी बनी हुई है। पर्याप्त सरकारी बजट न मिलने के कारण ​विकास योजनाएं पूरी तरह ठप पड़ी हैं।​सफाई कर्मचारियों और आवश्यक संसाधनों का समुचित प्रबंध नहीं हो पा रहा है।
​बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए आवश्यक कार्य लटके हुए हैं।​ सभासद प्रतिनिधिछुट्टन,फ़िरोज़,कय्यूम,शाह हनवाज़,हुसैन,वसीम,इमराना और सईयारा आदि ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का स्पष्ट कहना है कि यदि जॉइंट मजिस्ट्रेट स्तर से शीघ्र ही इस मामले का संज्ञान लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए और सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो क्षेत्रवासी और सभासद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369