आरिफ़ नियाज़ी।
मंगलोर। कस्बा स्थित ‘दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज’ में शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।. सीओ अभिनव चौधरी
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी ने शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा क़ी शिक्षक समाज का सच्चा दर्पण होते हैं। वह ना केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देते हैं, बल्कि उनके सर्वांगीण और श्रेष्ठ व्यक्तित्व के निर्माण में भी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा क़ी एक सशक्त और दिशा-निर्देशित समाज का निर्माण केवल समर्पित शिक्षकों के माध्यम से ही संभव है।” उन्होंने युवाओं से गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलने और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गुरुओं के सम्मान में सुंदर वंदना, नाटक और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यार्थियों ने भाषण और कविताओं के माध्यम से अपने शिक्षकों के प्रति आभार व सम्मान प्रकट किया।समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने और विद्यार्थियों का भविष्य संवारने में निरंतर प्रयासरत रहने वाले सम्मानित अध्यापकों को स्मृति चिह्न एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के चेयरमैन मनोज शर्मा ने मुख्य अतिथि अभिनव चौधरी एवं आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





More Stories
बिशम्बर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट रुड़की में भव्यता के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस।
शिक्षक समाज के निर्माता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नवाचार और समर्पण जरूरी मदन कौशिक।
नगर पंचायत पाडली गुर्जर में बजट के अभाव में ठप विकास कार्य, पाड़ली और तेलीवाला में जगह-जगह कूड़े के ढेर से संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा।