Jan Mudde

No.1 news portal of India

करौंदी गांव में घर के बाहर खेल रहे बच्चों की कहासुनी ने लिया उग्र रूप, दो पक्षों में चले लाठी डंडे, तीन घायल

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की  के सिविल हॉस्पिटल में एक ही परिवार के तीन घायल पहुंचे जिनका अस्पताल के डॉक्टरों  ने उपचार किया।दरअसल करौंदी गांव में आज गुरुवार को बच्चों की आपस मे  कहासुनी हो गई जिसके बाद मामला घर के बड़ों तक पहुंचा तो  दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसमे एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए जिन्हें आसपास के लोगों की मदद से रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है फिलहाल तहरीर के आधार पर पुलिस भी जांच में जुट गई है। वहीं रूड़की के सिविल होस्पिटल में सभी घायलों का उपचार चल रहा है। घटना के समय गांव में अफरा तफरी मच गई।

वहीं करौंदी गांव निवासी पटवारी पुत्र हुकुम सिंह  ने बताया कि बच्चों की लड़ाई को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण गुलशन,रजनीश,सचिन,टिंकू,सौरभ,गुलाब आदि ने उसे और उसके भाई पर कलच की तार से जोरदार हमला कर दिया जिसमें तीनो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।फिलहाल उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है जिसकी पुलिस जांच करने में जुटी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369