Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के मोहम्मदपुर गांव में दहेज की मांग पूरी ना होने पर पति ने पत्नी पर किया ज़ोरदार हमला,गंभीर हालत में सिविल हॉस्पिटल में भर्ती

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के मोहम्मदपुर गांव में दहेज की मांग पूरी ना होने पर  महिला के ससुराल वालो ने उस पर लाठी डंडो से बड़ा हमला बोल दिया जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।मौके पर चीख पुकार की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए जहां भीड़ देखकर आरोपी फरार हो गए।आसपास के लोगों ने महिला को सिविल हॉस्पिटल भिजवाया जहां उसका उपचार चल रहा है।वहीं महिला अपने मासूम बेटे के साथ सिविल हॉस्पिटल में ज़िंदगी और मौत से जूझ रही है।दरअसल खोजा नगला ज़िला मुज़फ्फरनगर निवासी फराहना का विवाह लगभग 6 साल पहले मोहम्मदपुर गांव निवासी अज़ीम से हुआ था।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसके साथ अच्छा सलूक नहीं करते थे जबकि उसके भाईयों ने अपनी बेशकीमती ज़मीन बेचकर लाखों का दान दहेज दिया था लेकिन ससुराल वाले  फिर भी संतुष्ट नहीं थे।समय समय पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे कुछ दिन तक उसने किसी तरह बर्दाश्त किया लेकिन अब बर्दाश्त से बाहर हो चुका था इसी बीच वह अपने छोटे बेटे को लेकर उसी गांव में किराए के मकान में रहने लगी लेकिन उसके पति अज़ीम को ये भी बर्दाश्त नहीं हुआ और उस पर लाठी डंडो से जोरदार हमला बोल दिया जिसकी शिकायत उसने सिविल लाइन कोतवाली से की लेकिन कुछ नहीं हुआ।

महिला का आरोप था कि मंगलवार की रात को फिर से  उसका पति और घर की तमाम महिलाएं उसके घर पर पहुंची जहां  उस पर जोरदार लाठी डंडो से हमला बोल दिया जब वह बेसुध हो गयी तो गांव के कुछ लोगों ने उसे सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया जहा उसका उपचार चल रहा है।वहीं पीड़ित महिला का आरोप था कि उसका पति कार की मांग करता है जिसे देने में वह असमर्थ है अब उसे इंसाफ चाहिए। वहीं महिला की हालत को गंभीर देखते हुए सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने आनन फानन में अस्पताल में भर्ती किया है जहां उसका उपचार चल रहा है।फिलहाल महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369