आरिफ़ नियाज़ी
मुज़फ्फरनगर में आगामी पांच सितंबर को होने वाली किसानों की महापंचायत को लेकर किसान पूरी तैयारी में जुट गए हैं ।उत्तराखंड किसान मोर्चा के दर्जनों किसानों ने उदलहेड़ी गांव में किसानों से अधिक से अधिक संख्या में मुज़फ्फरनगर महापंचायत में में जाने की अपील की है ।इस दौरान उत्तराखंड किसान मोर्चा के अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों के साथ जो अन्याय किया है उसका जवाब किसान विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में देगा।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों का उत्त्पीडऩ कर रही है किसान आज अपना खेती का काम छोड़कर सड़कों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
सरकार का चीनी मिलें भुगतान नहीं कर पा रहीं हैंसरकार तीन कृषि बिल किसानों पर थोपना चाहती है जिसे किसान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।उन्होंने कहा कि किसान आज दर दर की ठोंकरे खाने को मजबूर है। कहीं कोई सुनवाई किसान की नहीं हो रही अगर किसानों ने अब भी सही निर्णय ना लिया तो ये अडानी और अम्बानी की सरकार किसानों को तबाह और बर्बाद कर देगी। वहीं किसान नेता आदित्य राणा ने कहा कि आगामी पांच सितंबर को बड़ी संख्या में नारसन इलाके से किसान मुज़फ्फरनगर कूच करेगा।उन्होंने कहा कि अब पूरे देश का किसान एकजुट हो चुका है।

भाजपा इस देश के किसानों को बर्बाद कर देना चाहती है यही कारण है कि तीन कृषि बिल पास कर किसानों पर थोपना चाहती है अब देश का किसान आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा।किसानों का उत्त्पीडऩ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।किसान अब आर पार की लड़ाई के लिए मजबूर है और आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा।इस मौके पर किसान नेता राजेन्द्र सिंह,धर्मवीर प्रधान,महकार सिंह,सुरेंद्र नम्बरदार,चाँदवीर मलिक,भूपेश शर्मा,विनोद रोड़, और धर्मेंद्र कुमार आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला