आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र जात्ति ने एक बार फिर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल पर बड़ा हमला बोला है।वीरेंद्र जात्ति ने कहा कि भजपा विधायक देशराज कर्णवाल ड्रामेबाज़ नेता हैं जिन्होंने क्षेत्र का कोई विकास आज तक नहीं किया यहां तक कि अपने क्षेत्र के किसी बेरोज़गार को वह रोज़गार तक नहीं दिला पाए। वीरेंद्र जात्ति ने कहा कि बुकलेट और थैले बांटने से कुछ नहीं होता झबरेड़ा में बड़े पैमाने पर इंडस्ट्री हैं लेकिन आज तक एक भी बेरोज़गार युवक को रोजगार नहीं दिला पाए।अगर उनमें हिम्मत है तो वह सामने आकर सवालों का जवाब दें।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
जात्ति ने कहा कि भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने क्षेत्र की जनता से चुनाव के समय बड़े बड़े वायदे किये थे लेकिन आज तक कोई वायदा पूरा नहीं करा पाएं। यहाँ तक कि झबरेड़ा में रोज़गार मेला लगवाया गया जिसमें बेरोजगारों की भारी भीड़ भी जुटी लेकिन आज तक किसी को भी रोज़गार नहीं मिला ये विधायक का ड्रामा नहीं तो और क्या है।उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया में आने के लिए भाजपा विधायक तरह तरह के झूठे हथकंडे अपनाते हैं क्षेत्र की जनता इस विधानसभा चुनाव में उन्हें करारा जवाब देगी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला