आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सईद नियाज़ी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव अभियान समिति का प्रभारी और गणेश गोदियाल को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है उनका बुके देकर ज़ोरदार स्वागत भी किया है।इस मौके पर कांग्रेसी नेता सईद नियाज़ी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि हरीश रावत और गणेश गोदियाल को बड़ी जिम्मेदारी मिलने से कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में पहले से बहुत अधिक मजबूत होगी।उन्होंने कहा कि प्रीतम सिंह को उत्तरखंड में नेता प्रतिपक्ष की ज़िम्मेदारी देकर कांग्रेस ने नया संदेश दिया है इससे कांग्रेस पार्टी आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
सईद नियाज़ी ने कहा कि आज तक वह कांग्रेस के सक्रिय सदस्य रहे हैं कांग्रेस पार्टी से बेहतर कोई पार्टी नहीं है आज जिस तरह से देश के हालात खराब हैं मोदी सरकार ने किसी भी वर्ग के लिए कोई विकास नहीं किया है जबकिं कांग्रेस का इतिहास रहा है की आज़ादी के बाद से कांग्रेस ही इस देश पर हुकूमत करती आई है । कांग्रेस ने जो इस देश का विकास किया वह कोई दूसरी पार्टी नहीं कर पाई।भाजपा के लोग झूठा प्रचार करते हैं जबकि हकीकत ये है कि देश और प्रदेश को चलाने वाली पार्टी ही कांग्रेस है।कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी अगर उन्हें आदेश देगी तो वह ज़िला पंचायत चुनाव ज़रूर लड़ेंगे उन्होंने पूरी तैयारी कर रखी है लेकिन पार्टी हाईकमान का आदेश सर्वोपरि है।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत ने घाड़ क्षेत्र का जो विकास किया है ऐसा विकास आज तक भी कोई जनप्रतिनिधि नहीं करा पाया है। घाड़ क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम हरीश रावत ने ही किया। सभी छोटे बड़े गांव को सड़कों और पुलों से जोड़ा है। सोलानी नदी पर भी पूल हरीश रावत की ही देन है हरीश रावत का ये अहसान घाड़ क्षेत्र की जनता कभी भुला नही पाएगी। सईद नियाज़ी ने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ उत्तराखंड में सरकार बनेगी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला