आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की राष्ट्रीय लोकदल लोक संकल्प समिति के सदस्य एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चौ नीरपाल सिंह ने विश्व प्रसिद्ध दरगाह हज़रत साबिर साहब की दरगाह पर चादर और फूल चढ़ाकर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की लम्बी आयु और उनकी कामयाबी की दुआ मांगी। चौधरी नीरपाल ने इस दौरान देश और प्रदेश की अमन सलामती की दुआएं भी मांगी।गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय लोकदल के नेता चौ नीरपाल सिंह ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ झबरेड़ा, भगवानपुर, मंगलोर विधानसभा के दर्जनों गांवों का दौरा किया था तथा राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने की लोगों से अपील भी की थी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
कलियर पहुंचने पर उन्होंने कहा कि उनके नेता स्व:चौ अजित सिंह ने उत्तराखंड को हमेशा सम्मान दिया है। खासतौर से हरिद्वार जिले को बहुत महत्व दिया।उनके पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी पार्टी को उत्तराखंड में मजबूत कर रहे हैं। और आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी पूरी मज़बूती के साथ लड़ेगी।
चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड के अंदर बगैर लोकदल के समर्थन के कोई सरकार नहीं बनेगी।लोकदल की सरकार बनते ही आपको महसूस होगा कि राज्य में किसान मजदूरों की सरकार हैं।

चौ नीरपाल ने कहा कि भाजपा के अंत का समय आ गया है।उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी ओर लोकदल की सरकार बनने जा रही है ।सभी कार्यकर्ता मेहनत से जुटकर राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करें ताकि भाजपा को करारा जवाब मिल सके। इस दौरान गद्दर जुड़ा,इकबालपुर, नारसन,नगला,सिकंदरपुर, खजूरी,जूरासी, रूड़की,कलियर इत्यादि का उन्होंने दौरा किया है।
इस दौरान अनीस आलम,मो,आरिफ, समीर आलम,हाफिज इरफान, जाहिद बाबा,मो,अय्यूब खालिद हसन,चौ नरेंद्र, चौ सतीश,चौ विपिन, सपन कुमार, राजकुमार कश्यप, विक्की धीमान, अजय शर्मा, राहुल आदि साथ रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला