Jan Mudde

No.1 news portal of India

पार्टी ने मौका दिया तो पूरी ताकत के साथ लड़ूंगा चुनाव, कांग्रेस विधायक ने दस सालों में कोई विकास नहीं किया-जयभगवान

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

कलियर विधानसभा से भाजपा के प्रतियाशी रहे  जयभगवान ने कहा कि पार्टी ने अगर उन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव में मौका दिया तो  वह कड़ी  मेहनत के साथ चुनाव लड़ेंगे। जयभगवान ने कहा कि उन्होंने बेहद कम वोटों के अंतर से विधानसभा चुनाव हारा था लेकिन चुनाव हारने के बाद भी वह अपने क्षेत्र की जनता के लिए दिन रात सेवा करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कलियर शरीफ विश्व प्रसिद्ध दरगाह है लेकिन क्षेत्रीय विधायक द्वारा आज तक भी यहाँ कोई कार्य कराने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि कलियर शरीफ में देश ही नहीं विदेशों से भी बड़ी संख्या के ज़ायरीन आते हैं लेकिन विधायक अपने क्षेत्र के विकास को लेकर लापरवाह साबित हुए। उन्होंने कहा कि आज विदेशों में भी मोदी जी के नाम का डंका बज रहा है देश को दुनिया मे पहचान दिलाने में बेहतर प्रधानमंत्री साबित हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद पर आरोप लगाते हुए कहा कि फुरकान अहमद पिछले दस सालों से विधायक रहें हैं उनकी प्रदेश में सरकार थी उन्हें मंत्री भी बनाया गया था लेकिन कलियर एक विश्व मे पहला तीर्थ स्थल है जहां भारी भीड़ लोगों की रहती है

लेकिन वहां के लिए भी आज तक कोई योजना नहीं ला पाए तो इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है।उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें टिकट देगी तब भी वह पार्टी के लिए काम करेंगे नहीं देगी तब भो पार्टी की सेवा करते रहेंगे।हालांकि वह पिछले लंबे समय से समाजसेवा तो कर ही रहे है। पार्टी ने मौका दिया तो पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा जाएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369