Jan Mudde

No.1 news portal of India

लिब्बरहेड़ी गन्ना विकास सहकारी समिति के कमीशन को लेकर चेयरमैन पड़े नरम , कहा जल्द मिलेगा 34 लाख का चैक, सचिव ने कमीशन ना मिलने पर जताई थी कड़ी आपत्ति

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

लिब्बरहेड़ी स्थित उत्तम चीनी मिल द्वारा समिति का लगभग 16 करोड़ कमीशन ना दिए जाने के बाद समिति के सचिव ने इस पर बेहद नाराज़गी जताई थी जिसे मील प्रबन्धन ने भी गंभीरता से लिया था।लेकिन गन्ना विकास समिति के  चेयरमैन सुशील राठी ने  कमीशन को लेकर अब नरम रुख अख्तियार कर लिया है।उन्होंने कहा कि उत्तम चीनी मिल द्वारा पूर्व में भी कमीशन का साठ लाख का भुगतान किया जा चुका है और 34 लाख के  चैक जल्द ही समिति को मिलने वाला है कमीशन ना मिलने से समिति में कोई परेशानी खड़ी नहीं हो रही है ना ही कोई अफ़रातफ़री का माहौल है  इतना ज़रूर है कमीशन से कर्मचारियों का वेतन और अन्य खर्च निकल जाते हैं मील प्रबंधन से इस बाबत बात हो चुकी है गन्ना आयुक्त ने भी वार्ता की है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

जल्द ही कमीशन मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहले भी उत्तम चीनी मिल ने समिति को लाखों का भुगतान किया है  ।गन्ना आयुक्त भी समिति के कमीशन को लेकर बेहद गंभीर हैं उन्होंने भी 16 करोड़ को चार किस्तों में अदा करने के मिल प्रबंधन को देने के आदेश दिए हैं। जल्द ही उन्हें उम्मीद है कि कमीशन प्राप्त होगा।सुशील राठी ने कहा कि  गन्ना विकास समिति लगातार किसानों के उत्थान और उनकी समस्याओं को लेकर कार्य करती है उत्तम चीनी मिल द्वारा 31 मार्च तक का भुगतान कर दिया है हालांकि  फैक्टरी 19 अप्रैल तक चली थी।

जिसका गन्ना किसानों का लगभग बीस करोड़ चीनी मिल पर अभी बकाया है उसके लिए भी उत्तम चीनी मिल पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। जल्द से जल्द गन्ना किसानों का भुगतान हो इसके लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।समिति किसानों की है किसान समिति का है इस लिए गन्ना किसानों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369