Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के प्रॉपर्टी डीलर के भाई इन्वर्टर व्यापारी पर अज्ञात युवक ने किया ज़ोरदार हमला, व्यापारी गंभीर रूप से घायल, पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की में मुहं बोली बहन से राखी बंधवाने जा रहे बाइक सवार युवक ने मामूली बात पर इन्वर्टर व्यापारी  पर जोरदार हमला बोल दिया ने जिससे व्यापारी के चेहरे  पर गंभीर चोंटे लगी है।हमलावर कौन था कहां जा रहा था अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है हालांकि व्यापारी ने आरोपी की बाईक की नंबर प्लेट का नंबर नोट कर पुलिस को दिया है।घायल व्यापारी का उपचार रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है। फिलहाल तहरीर  के आधार पर सिविल लाईन कोतवाली पुलिस पुरे मामले की जांच में जुटी है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
दरअसल रुड़की शहर के प्रॉपर्टी डीलर और प्रमुख समाजसेवी मोफीक अली के भाई हातिम पुत्र तौहीद की रामपुर चुंगी के पास इन्वर्टर और बैटरी आदि की एजेंसी है। आज रविवार की शाम को हातिम सोलानीपुरम स्थित अपने भाई  मोफीक के यहां से  अपने परिवार के साथ  कुंदन स्वीट्स वाली गली में मुंह बोली बहन के घर राखी बांधने जा रहे थे जैसे ही उनका स्कूटर कुछ दूरी पर पहुंचा तो उन्हें एक बुलेट सवार युवक ने धमकी दी इतना ही नहीं कुछ दूरी पर चलने पर उसने उन पर जोरदार हमला कर दिया जिससे हातिम गंभीर रूप से घायल हो गए।हातिम के चेहरे पर गंभीर चोट लगी है।

आनन फानन में हातिम को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है  जहां हातिम का उपचार चल रहा है।फिलहाल हातिम की ओर से अज्ञात के खिलाफ सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है जिसकी पुलिस जांच करने में जुटी है।वहीं सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी का कहना है की तहरीर मिली है जिसकी जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369