Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की गंगनहर में चार दिन से लापता युवक का शव गंगनहर से बरामद, नहाते समय गंगनहर में हुआ था लापता

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की गंगनहर में चार दिन से लापता 19 वर्षीय  अंकित का शव पुलिस ने गंगनहर  आसफ़नगर झाल से बरामद किया है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रही है। दरअसल जनकपुरी मुज़फ्फरनगर  निवासी अंकित पुत्र सुभाष चार दिन पूर्व अपनी बहन से मिलने रुड़की आया था । इसी बीच गर्मी से बचने के लिए अंकित पास ही गंगनहर में नहाने चला गया जहां  पानी के तेज बहाव में अंकित लापता हो गया । उसकी  गंगनहर  में गोताखोरों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा।

आज शनिवार को अंकित का शव पुलिस ने गंगनहर से बरामद किया। अंकित बेहद निर्धन परिवार से था जो कपड़े की फेरी कर अपना परिवार चलाता था।जैसे ही  अंकित की गंगनहर मे डूबने की सूचना उसके परिजनों को लगी तो उनमें कोहराम मच गया। फिलहाल मर्तकों के परिजनों  में कोहराम मचा है।पोस्टमार्टम के बाद अंकित के परिजन उसके शव को मुज़फ्फरनगर ले गए जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

वहीं मर्तक अंकित की बहन  ने जैसे ही अपने भाई की मौत की सूचना मिली तो वो बदहवास हो गई।उधर अंकित की मौत की सूचना मिलने के बाद सैंकड़ो लोग  मुज़फ्फरनगर से रुड़की पहुंचे थे शव के साथ मुज़फ्फरनगर लौट गए।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369