आरिफ नियाज़ी।
रूड़की नगर निगम के सामने आज भाजपा नें सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना दिया जिसमें भाजपा के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं नें कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी क़ी।इस मौक़े पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल नें कहा क़ी हल्द्वानी में कांग्रेस की सभा में जातिवाद का कोई संबंध नहीं है । भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प पर कार्य करती है।उन्होंने आरोप लगाया क़ी बीती 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में सभा समाप्त होने के बाद भारी मात्रा में कूड़ा और गंदगी छोड़ी गई थी। स्थानीय संगठनों ने वहां वृहद स्वच्छता अभियान भी चलाया जबकि रामलीला मैदान भगवान श्री राम के मंचन का एक अत्यंत पवित्र स्थल है। सभा के दौरान वहां जिस प्रकार की अनर्गल बयानबाजी हुई और मर्यादा के विपरीत नारे लगाए गए, उसके बाद स्थानीय धार्मिक संस्था (श्री राम सेना) ने सनातन परंपरा के अनुसार वैदिक हवन कर वातावरण और उस स्थान की पवित्रता को पुनर्स्थापित किया।
राज्य मंत्री नें कहा क़ी यदि किसी ईदगाह, गुरुद्वारे या चर्च में कोई राजनीतिक दल सभा करे और वहां अवांछित नारे लगें या गंदगी फैलाई जाए, तो वहां का समाज भी अपने धार्मिक रीति-रिवाजों से उस स्थल की पवित्रता बहाल करेगा। इसे किसी व्यक्ति या समुदाय के विरोध के रूप में देखना कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता है।
देशराज कर्णवाल नें कहा क़ी राहुल गांधी और खड़गे जी का कोई व्यक्तिगत या पारिवारिक आयोजन था, या कांग्रेस पार्टी की एक राजनीतिक सभा थी?
क्या उस मंच पर केवल खड़गे जी थे, या कांग्रेस के अन्य सभी समाजों के नेता भी उपस्थित थे?
क्या हवन या सफाई के दौरान किसी ने भी खड़गे जी का नाम लिया या कोई जातिसूचक शब्द कहा।
जब दूर-दूर तक जाति का कोई उल्लेख ही नहीं था, तो कांग्रेस ने इसे जबरन दलित अस्मिता से क्यों जोड़ा? सच्चाई यह है कि लोकसभा चुनाव में “संविधान बदल देंगे, आरक्षण खत्म कर देंगे” का झूठा नैरेटिव चलाने वाली कांग्रेस अब आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए फिर से समाज को बांटने और वैमनस्य फैलाने का षड्यंत्र रच रही है।इस मौक़े पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह, राज्य मंत्री आदेश सैनी,शोभाराम प्रजापति,शयावीर सैनी जिला महामंत्री सागर गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व राज्य मंत्री नेपाल सिंह कश्यप समेत कई राज्य मंत्री और भाजपा अनुसूचित मोर्चा के सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।





More Stories
रूड़की भाजपा के सामाजिक सौहार्द संकल्प धरने पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और सभी राज्य मंत्री,कांग्रेस पर जमकर बरसे सभी नेता।
शिकारपुर में चाइनीज मांझे से दीपक की मौत पर सुराज सेवा दल का फूटा गुस्सा,जॉइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन,सख्त कार्रवाई की मांग।
रूड़की के सालियर में बिरला ओपस पेंट्स और हैवल्स के शोरूम का भव्य उद्घाटन, विधायक वीरेंद्र जात्ति ने किया शुभारंभ।